Categories: BiharCrime

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

गोपाल जी,

बिहार की राजधानी पटना में एक युवक ने गर्लफ्रेंड से वीडियो पर बात करते हुए खुद को पिस्टल से गोली मार ली। मामला पटना के साईंचक मुहल्ले की है, जहां रविवार रात को युवक ने अपनी प्रेमिका से बात करते हुए पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से रिश्ता उसके परिवार को मंजूर नहीं था।

सोमवार सुबह युवक आभास कुमार का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला है। उसके हाथ में पिस्टल और बगल में एक मैगजीन भी बरामद की गई है और साथ ही युवक के हाथ में मोबाइल भी मिला है। प्रेमिका ने ही पुलिस को बताया कि रात में उससे बात करते हुए उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने बताया है कि प्रेमिका से वीडियो चैटिंग करते हुए आत्महत्या कर लेनी की धमकी के मैसेज भी उसने किए थे।

घटना देर रात में प्रेमिका से बात करने के दौरान हुई जिसके साक्ष्य भी पुलिस को मिल गए हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों के कहने पर फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है। प्रेमिका ने बताया कि बात करते हुए उसके हाथों में रखे पिस्टल से मैगजीन निकलवा दिया था, लेकिन पिस्टल में एक गोली फंसी रह गई थी और उसी से युवक की मौत हो गई। युवक ने अनजाने में पिस्टल को दबा दिया जिससे गोली उसके सिर में जा लगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts