अनिल कुमार
तीन बेगुनाह युवक को सगुना मोड़ के पास वहाँ डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गुरुवार देर रात बेवजह लाठी से पिटाई कर दी। बेगुनाहों की पिटाई देखकर वहाँ के स्थानीय लोग विरोध करने लगे और पुलिसकर्मी लोग वहाँ से भाग गये और दानापुर थाना में पहुँच कर पीड़ित युवकों पर ही प्राथमिकी दर्ज करा दी और जाति का हवाला देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले के बारे में दानापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ऑटो वाले को हटा रहे थे, इसी दौरान मोबाइल पर बात करते हुए पैदल आ रहे युवकों को टोकने पर कहासुनी हो गयी।
पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने और फिर उल्टा उन्हीं लोगों पर शिकायत दर्ज करने से घबराये पीड़ित युवक ने शुक्रवार को पटना एसएसपी मनु महाराज से मिल कर न्याय की गुहार लगायी है। एसएसपी मनु महाराज ने जाँच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कारवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित युवक ने बताया कि लाठी डंडा चलाने वाले पुलिसकर्मी के वर्दी पर नेमप्लेट भी नहीं थे । पिटाई के दौरान युवक का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…