गोपाल जी,
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की एक छात्रा ने वायुसेना के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि अधिकारी ने संस्थान के महिला छात्रावास में उसके साथ बलात्कार किया. क्षेत्राधिकारी (कल्याणपुर) नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के सारण जिला निवासी सीतांशु सिंह, जो वायुसेना में अधिकारी हैं, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. सीतांशु सिंह के मित्र, उनकी बहन और बहनोई के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है.
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. क्षेत्राधिकारी के अनुसार, छात्रा ने पुलिस के समक्ष दर्ज बयान में कहा कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये सीतांशु के निकट आयी. वह एक साल से संपर्क में थे. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले सीतांशु ने छात्रा के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा और उसके बाद से ही वह आईआईटी स्थित उसके छात्रावास जाने लगा. उसने छात्रा के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…