गोपाल जी
बिहार के नवादा में स्थानीय अदालत ने वर्ष 2014 में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या के मामले में आज उसके पति, सास, ससुर और जेठ को उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. लोक अभियोजक देवानंद प्रसाद ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायधीश कौशलेश कुमार ने नवादा जिले के नरहट बाजार निवासी मंजू देवी की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर्ष 2014 में हत्या करने मामले में पति गणेश साव, ससुर बालेश्वर साव, सास बच्ची देवी और जेठ दिनेशर साव को आज उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई.
मंजू देवी की नवादा जिले के नरहट बाजार निवासी गणेश साव से शादी 2013 में हुई थी. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 21 नवंबर 2014 को आग लगाकर कर मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…