सिवान- सोमवार को तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी सुनील कुमार सिवान पहुचे। सिवान पुलिस अधीक्षक समेत सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले आईजी सुनील कुमार ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली जिसके बाद सीधे समाहरणालय पहुचे जहा सभी अला अधिकारियों के साथ बैठक भी की और सिवान में कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
बैठक के बाद जब वापस मुज्जफरपुर के लिए लौट रहे थे।। तभी दो महिलाओं ने अपनी समस्या को लेकर उनके पास गुहार लगाई। दरसल मामला थोड़ा गंभीर है।बता दे कि सिवान के महराजगंज थानां क्षेत्र में पिछले 6 अक्टूबर को थानां क्षेत्र के ओभरसियर मोड़ पर एक युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद थाने में कई लोगो पर FIR दर्ज किया गया था। जिसमे इस महिला की पति विजय प्रसाद उर्फ संत पर भी मामला दर्ज हुआ था। जिसमे महराजगंज के कई व्यवसाईयो का नाम भी दर्ज हैं। विजय प्रसाद की पत्नी अनिता जयसवाल के माने तो जिस दिन चाकू मार कर युवक की हत्या की गई थी, उस दिन पति विजय प्रसाद महराजगंज में थे ही नही अपने कारोबार के लिए गोपालगंज गए थे।
ये बाते महिला अनिता ने आईजी सुनील कुमार के सामने महराजगंज थानाध्यक्ष अरुण मंडल पर 5 लाख रुपये घुस मांगने का आरोप लगाया। इस मामले को सुनने के बादआईजी ने जांच की बात बताते हुए एसपी से मिलने को कहा है। हालांकि महिला ने न्याय की गुहार लगने के लिए एसपी से भी मिल चुकी है और विशेष टीम गठित कर जांच कराने की बात भी कही है। उल्लेखनीय है कि विजय की बहन और पत्नी पर्यटन मंत्री से लेकर कई वरीय पदाधिकारियो के पास न्याय खातिर चक्कर लगा चुकी हैं। अब देखना होगा कि क्या इस महिला को न्याय मिलेगा ? या महज कागजी खानापूर्ति में वक्त कटेगा। वही मामले के बाबत अनिता जसवाल ,पीड़ित महिला ने बताया कि गर न्याय नही मिला तो वो दोनों खुदकुशी कर लेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…