Categories: Crime

चोरों ने एक बाईक पर किया हाथ साफ

उमेश गुप्ता.

बलिया : बिल्थरा रोड स्थानीय नगर के रोडवेज के पास चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। नगर के वार्ड सं. 4 न्यू कालोनी निवासी राजेश मिश्र किसी कार्य से अपनी बाइक हीरोहोंडा स्प्लेंडर यूपी 60 आर 8149 से रोडवेज के समीप गए थे। जहां वे सड़क की पटरी पर बाइक खड़ी कर पास की गली में चले गए और वापस आते आते बाईक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts