19वीं शताब्दी के महान सुधारक वह युवाओं के प्रेरक स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी 12 जनवरी पूरे भारतवर्ष में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। इस उपलक्ष्य में विद्यालयों और महाविद्यालयों में भाषण,लेखन,संगोष्ठी व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।12 जनवरी निकट होने के कारण महाविद्यालयों में इससे जुड़े आयोजन व गतिविधियों का आयोजन प्रारम्भ हो चुका है। इसी संदर्भ में बरेली के कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन,उनसे जुड़ी घटनाओं व विचारों आदि के विषय में छात्राओं का ज्ञान बढ़ाने एवं परखने के लिए ‘स्वामी विवेकानंद ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व एवं विचार युवाओं के लिए एक आदर्श है एवं उन्हें व सभी को इनसे अवश्य प्रेरणा लेनी चाहिए। इतिहास विभाग की प्रवक्ता करिश्मा अग्रवाल ने बताया कि विजयी छात्राओं के नामों की घोषणा 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में की जाएगी एवं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…