समीर मिश्र.
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रदेश और केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ दल भाजपा पर निशाना साधते हुवे इसको अपराधियों से सम्बंधित पार्टी तक कह डाला. मायावती ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा को आज घेरते हुए कहा कि मौजूदा हालात से साबित होता है कि भाजपा एण्ड कम्पनी का हर स्तर पर ‘घोर अपराधीकरण’ हो चुका है।
मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा शासित राज्यों ख़ासकर उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तथा महाराष्ट्र आदि में अपराध-नियन्त्रण और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनहित तथा विकास का बुरा हाल है। इससे यह साबित होता है कि भाजपा एण्ड कम्पनी का हर स्तर पर घोर अपराधीकरण हो गया है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुए उपद्रव का जिक्र करते हुए कहा कि सूबे में जंगलराज है। इसका ताजा उदाहरण कासगंज की घटना है जहां हिंसा की आग अब भी शांत नहीं हुई है। बसपा इसकी कड़ी निन्दा के साथ-साथ दोषियों को सख्त सज़ा देने की माँग करती है। बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े अन्य संगठनों का अपराधीकरण हो जाने का ही दुष्परिणाम है कि देश में आज हर जगह हिंसा और अपराध की घोर अव्यवस्था कायम है। अदालतें दोषियों को सजा नहीं दे पा रही हैं क्योंकि सरकारी गवाहों को भाजपा की सरकारें सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं। गवाहों की खुलेआम हत्या हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विभिन्न अपराधों, हिंसा तथा साम्प्रदायिक दंगों के आरोपी भाजपा नेताओं पर से मुकदमे वापस लेकर जंगलराज को सरकारी तौर पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे देश की समूची न्याय व्यवस्था पटरी से उतर गयी लगती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…