Categories: Crime

हौसला बुलंद चोरों ने बीएसएफ और पीएसी के जवानो के घर की चोरी

अंजनी राय.

बलिया।। थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में सोमवार की रात चोरों ने बीएसएफ जवान के घर से 18 हजार रुपये चुरा लिए। स्व. रमाकांत राय की पत्नी सुभाष देवी घर पर अकेली रहती है। इनके दो पुत्रों में एक बीएसएफ में कश्मीर में तैनात हैं। वहीं दूसरा पीएसी में है। रात को खाना खाकर दरवाजा बंद कर सुभाष देवी अपने कमरे में सो गई। इसी बीच आधी रात को खटपट की आवाज सुनकर वह जग गई। वह जब तक कमरे तक पहुंचती वहां रहे चोर भाग निकले। कमरे में रखी अलमारी टूटा देख वह अवाक हो गई। उनके हो हल्ला पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। खोजबीन में आलमारी में रखे 18 हजार रुपये गायब थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts