Categories: Crime

बांदा में कायम है दस्यु राज, अगवा कर विवाहिता से किया गैंग रेप

ज़ीशान अली//शाहनवाज़ खान 

बांदा। शहर को दस्यु मुक्त बनाने का शासन और प्रशासन चाहे जितना दावे कर ले, लेकिन दस्यु प्रभावित क्षेत्र कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं। बांदा के दस्यु प्रभावित क्षेत्र बदौसा में प्रशासन के दावों के खिलाफ दस्यु दलों के आये दिन क्षेत्र में विचरण करने की खबरे रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसी कड़ी में असलहाधारी बदमाशों की एक बड़ी वारदात सामने आयी है। शादी समारोह में शामिल होने आयी एक महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बनाकर गैंगरेप और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने महिला को उसके पति के साथ अगवा कर नदी किनारे ले जाकर पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया और उसके गहने लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा लिख जांच में जुट गयी है। गैंगरेप और लूट की इस वारदात को बांदा के दस्यु प्रभावित क्षेत्र बदौसा के भदावल में अंजाम दिया गया है। पीड़िता के मुताबिक बदमाशों ने उसके पति को मारा पीटा और बांध दिया और पीड़िता को पास बनी झोपड़ी में ले जाकर दो लोगों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने निशानदेही कर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts