Categories: CrimePoliticsUP

कौशाम्बी – दलित किशोरी की रेप के बाद हत्या

तबज़ील अहमद

कौशाम्बी थाना कोखराज के चंदीपुर परसरा गांव मे वृहस्पतिवार को शौच गई किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गयी ।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार को पूर्व सांसद शैलेंद्र ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार मे अपराध नियंत्रण के बाहर हो गया है। उन्होंने भाजपा विधायक संजय गुप्ता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस गांव के खाता संचालन पर विधायक ने रोक लगवा दिया है। जिसके कारण शौचालय का निर्माण नही हो पा रहा है। मृतक के पिता को शौचालय मिला था। यदि बन गया होता तो शायद यह मौत न होती। इसलिए इसकी नैतिक जिम्मेदारी विधायक की है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts