गया – बोधगया में चल रही पूजा के दौरान वर्तमान में देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में सैलानी ज्ञानभूमि पहुंचे हुए हैं। इन विदेशी सैलानियों के बीच कछुओं की काफी खपत है। इसे देखते हुए इन दिनों गया में कछुओं की तस्करी काफी बढ़ गई है। यह खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब गया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान राजकीय रेल थाना की पुलिस ने एक तस्कर को 230 पीस कछुआ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिला के अकबरपुर निवासी रमीज खान के रुप में की गई है। उक्त व्यक्ति अपने एक साथी के साथ कोलकाता-जोधपुर एक्सप्रेस के एसी-2 कम्पार्टमेंट में अटैचियों में कछुआ लेकर आ रहा था। श्री सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मो. रमीज की गिरफ्तारी तो हो गई, लेकिन उसका एक अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा, जबकि बरामद कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…