अनिल कुमार
शराब के तस्करी के खिलाफ पटना पुलिस ने पहली बार बड़ी कारवाई की है । पटना में करीब एक दशक तक अपराध की दुनिया मे सक्रिय रहने वाले कुख्यात पिंटू सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के घर गुरुवार को पटना के चार थानों की पुलिस ने मीठापुर बी एरिया में केपी सरकार रोड स्थित मकान की कुर्की जब्ती की।
पिंटू सिंह बिहार में शराब बंदी के बाद अपराध छोड़ कर शराब माफिया बन गया है । पटना पुलिस को पिंटू सिंह के नये पेशे के बारे मे भनक भी नहीं थी, लेकिन पिछले साल नवम्बर माह में शास्त्रीनगर थाना व रामकृष्ण नगर थाना के क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप बरामद की गई थी । इस मामले मे लगभग छः लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी । गिरफ्तार लोगों ने ही कुख्यात पिंटू सिंह का नाम लिया था । उसके बाद पुलिस उसके गिरफ्तारी में कई जगह छापेमारी भी की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई । इस मामले मे थक हारकर शास्त्रीनगर थाना ने दर्ज केस संख्या -297 / 17 के मामले मे कोर्ट से कुर्की जब्ती हासिल कर लिया ।
पिंटू सिंह के घर में जब पुलिस पहुँची तो उसके हर कमरे मे एसी लगा था और डाॅयनिंग हाॅल में महँगे सोफा व 56 इंच की एलइडी टीवी, फ्रिज आदि महँगे सामान को जब्त किया गया । उसके घर से लाखों रूपया के सामान पुलिस ने जब्त कर लिया ।
पिंटू सिंह का अपराधिक इतिहास काफी पुराना है । करीब एक दशक तक बस स्टैंड में रंगदारी को लेकर वर्चस्व के लड़ाई इसकी शिव गोप और कुंदन सिंह के गिरोह से चलती थी । इसमें न जाने कितने लोगों की हत्या भी हुई । एनडीए सरकार जब पहली बार बिहार मे बनी तो इन रंगदारों को सलाखों के पीछे भेजा गया । इधर कुछ समय से पिंटू सिंह अपराध छोड़ कर राजनीति में भी पैंठ बनाने लगा था ।
पहली बार पिंटू सिंह का नाम तब चर्चा में आया था जब एक्जीविशन रोड स्थित एक फ्लैट से पटना पुलिस ने दो बुलेट प्रुफ जैकेट बरामद किया था । उस मामले मे एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की संलिप्ता का मामला सामने आया था जिसे निलंबित भी किया गया था। पटना पुलिस के यह कारवाई से शराब तस्करों में में जरूर खौफ नजर आयेगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…