मऊ।। छेड़खानी से पीड़ित युवती के परिजनों को सुलह के नाम पर रविवार की सुबह पुलिस थाने उठा लाई। वहां कांस्टेबल ने पीड़ित पक्ष के तीन युवकों की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध महिलाएं थाने से निकल सड़क पर आकर लेट गईं और यातायात बाधित कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। यह देख पुलिस वालों ने उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की तो वे भिड़ गईं और एक कांस्टेबल का बिल्ला नोच लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। बाद में दोनों पक्षों ने वही छेड़खानी का आरोप एक-दूसरे पर लगाते हुए तहरीर दी और पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
बताया जाता है कि कस्बे के औसतपुर वार्ड के चक बानो मुहल्ले की दलित बस्ती में शुक्रवार की शाम को दो पक्षों में कोई विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने उनके घर में घुसकर शाम को खाना बना रही उनकी 21 वर्षीया बेटी के साथ छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे तो सारी बात जानने के बाद डायल 100 पुलिस को बुला लिया। पुलिस आरोपी युवकों को थाने ले गई। वहां देर रात को सुलह का दबाव बनाया और आरोपी युवकों को छोड़ दिया और सुबह थाने आने को कहा। सुबह पुलिस फिर मुहल्ले में गई और युवती को भी ले जाने लगी। इस पर उसका पूरा परिवार पुलिस की गाड़ी में बैठ कर थाने आ गया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई तो पुलिस ने युवती के भाई और उसकी बुआ के दो लड़कों को पीट दिया। इसके बाद उन लोगों ने जाम लगा दिया। यह माजरा देख लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…