साकिब अहमद
सिवान. आंदर थाना क्षेत्र के बंथू श्रीराम गांव में दो पक्षों में आपस मे जमकर मारपीट हो गयी जिसमे एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। घायलों में बंथू श्रीराम गांव के निवासी प्रिंस पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, धनंजय पांडेय, अरबिंद पांडेय और अशोक पांडेय है, जिनमे प्रिंस पांडेय को गंभीर छोटे आयी है। इन सभी को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया।
मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है, घायलों के अनुसार बंथू श्रीराम गांव में ही 5 बीघा का खेत है जिसको लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था, और इसमें घायल पक्ष को कोर्ट से डिग्री भी मिल चुकी थी। कल देर शाम घायल पक्ष को सूचना मिली की दूसरे पक्ष के लोग उस खेत पर दीवार जोड़कर घर बनाने की तैयारी कर रहे है, इसकी सूचना मिलने पर जीरादेई ब्लॉक के हल्का कर्मचारी श्रीकांत के साथ जब जमीन पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के तरफ से लाठी, डंडे और फरसे से हमले कर दिए और हवाई फायरिंग भी होने लगी जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया है। वही घायल के परिजनों ने इसी गांव के सतेंद्र मिश्र, रामेश्वर राम, हरिलाल राम, सुमन राम, विजय राम, आलोक भगत, रवि राम, सिपाही महतो, राम सिंगार भगत पर प्राथमिकी दर्ज करने की बातें कही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…