बलिया। मनियर पुलिस व स्वाट टीम को करीब 6 लाख रुपये कीमत की दारू पकड़ने में सफलता मिली है। थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के स्कूल वाले बगीचे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि अजय कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र चौधरी निवासी ककरघट्टा थाना मनियर व इंद्रजीत पुत्र अज्ञात निवासी सोनू पार असना थाना मनियर अपने चार पांच साथियों के साथ बगीचे में अवैध शराब बनाकर बिहार महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में थे।
वहां पुलिस को डीसीएम यूपी 53 AB5898 में 150 पैकेट दारू मिला। कुल दारू 7200 शीशी प्रति शीशी में 180 मिलीलीटर मिश्रित दारु मिला।दोनों टीमें जब वहां पहुंची तो मुजरिम अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दबिश देकर दारू बरामदगी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके विरुद्ध मुकदमा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा मुजरिमों की तलाश जारी है। अजय यादव पुलिस की आंखों में धूल झोंककर काफी दिनों से इस अवैध काम में लगा हुआ था। बाजार में दारू की कीमत करीब छः लाख बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…