अंजनी राय.
बलिया : जनपद पुलिस ने रसड़ा के एक विद्यालय में बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के मामले में वांछित दस-दस हजार के तीन इनामी तस्करों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ रसड़ा कोतवाली में मुकदमा कायम था।
बताया जाता है कि गत 17 दिसंबर को गोरखपुर के एसटीएफ टीम के राजकुमार सिंह व अन्य ने एक इंटर कालेज में छापेमारी कर लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। उस समय पुलिस ने संगम यादव निवासी बिलारी, अखिलेश यादव निवासी तपनी व पंचनंद यादव निवासी जनऊपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से ये तीनों फरार चल रहे थे। जनपद पुलिस ने एसटीएफ की मदद से इन तीनों को गोरखपुर के मोहद्दीपुर के पास एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर गांव स्थित एक विद्यालय में पिछले महीने पकड़े गए लगभग 52 लाख की अवैध शराब के तस्करी में लिप्त फरार तीनों आरोपियों रसड़ा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं के अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत गुरुवार को जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी मोतीलाल पटेल ने बताया कि इनके ऊपर गड़वार थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिए जाने व उभांव थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी का भी आरोप है। गौरतलब है कि गत 17 दिसंबर की रात में रौराचवर ग्राम स्थित धर्मदेव इंटर कालेज में पुलिस ने छापा मारा था। उस दौरान विभिन्न कमरों से 46 हजार 80 छोटी शीशी तथा 1860 बोतल शराब के साथ मौके पर ही दो लोग गिरफ्तार किए गए थे जबकि उक्त तीनों तस्कर फरार हो गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…