देवरिया. आम इंसान लापरवाही करता है तो बात समझ आती है मगर जब थाना परिसर में ऐसी घोर लापरवाही हो जिससे किसी की जान का लेना देना पड़ जाये तो इसको क्या कहेगे. इस पुलिसिया लापरवाही की एक बानगी आज रविवार को जिले के रामपुर कारखाना थाने में करीब सवा तीन बजे विस्फोट हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि दूर तक विस्फोट की आवाज़ सुनाई दी थी. धमाके की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग थाना परिसर के तरफ दौड़ गये. मौके पर इस हादसे में थाने में तैनात और संत कबीर नगर जनपद निवासी एक सिपाही अजीत सिंह के दोनों हाथ के पंजे उड़ गये है।
प्राप्त जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, थाने में जलाये गये अलाव में किसी के द्वारा पटाखा डाल देने से विस्फोट हुआ है। रामपुर कारखाना थाने पर मुंशी के पद पर तैनात अजीत सिंह परिसर में पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठ कर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान अलाव में विस्फोट हो गया। इस घटना में अजीत सिंह के दोनों हाथ के पंजे उड़ गए। विस्फोट की आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनी गई। धमाका होते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। उस समय थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम बिहारी समेत करीब दर्जन भर लोग मौजूद थे आनन-फानन में कुछ पुलिसकर्मीयो ने घायल मुंशी को साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायल की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर का रहने वाला है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम बिहारी के अनुसार अक्टूबर महीने में थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ से बड़ी संख्या में पटाखे की बरामदगी हुई थी। किसी ने गलती से कुछ पटाखे अलाव में डाल दिए थे, जिससे विस्फोट हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…