बलिया ।। बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रिहायशी मड़हे में आग लग जाने से मड़हे के अंदर रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए। वहीं इस आग की जद में आ जाने से एक गाय व एक भैंस की मौत हो गई।
विशुनपुरा गांव निवासी पवन राम के मड़हे में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें तेज हो गईं। परिजन किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाए। आग में भूसे से भरा खोप, खाद्यान्न, बिस्तर, घरेलू सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इस कड़ाके की ठंड में पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…