बरेली के कन्या महाविद्यालय में इतिहास विभाग के अंतर्गत ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ सुनीता जोशी ने सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा फिरदौस द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन से जुड़े तथ्यों व प्रसंगों पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में इतिहास विभाग की प्रवक्ता करिश्मा अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु से जुड़े घटनाक्रमों के विषय में बताते हुए कहा की नेताजी की मृत्यु आज भी चर्चा व रहस्य का विषय है,और उनकी मृत्यु के इतने वर्षों बाद भी आज तक यह गुत्थी सुलझाई नहीँ जा सकी है।उपप्राचार्या डॉ सुनीता जोशी ने कहा की, सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे नायक थे जिन्होंने सुख का मार्ग नहीँ बल्कि देश हित हेतु कांटों भरा संघर्ष का मार्ग चुना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन का को संचालित किया।वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका सम्मान स्वयं हिटलर भी करता था। वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में इतिहास विभाग की समस्त छात्राएं उपस्थित रही एवं अनिल गुप्ता का सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…