30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर बरेली के कन्या महाविद्यालय में इतिहास विभाग के अंतर्गत राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सर्वप्रथम उपप्राचार्या एवं विभाग प्रमुख डॉ सुनीता जोशी व अन्य शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा फिरदौस द्वारा गांधी जी के जीवन,एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अंजुम द्वारा उनके विचारों एवं बी.ए.प्रथम वर्ष की शहनाज ने गांधी जी के आंदोलनों व स्वन्त्रता प्राप्ति में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में इतिहास विभाग की प्रवक्ता करिश्मा अग्रवाल ने गांधी जी के विषय में बताते हुए कहा कि, महात्मा गांधी का जीवन हमें सत्य व अहिंसा के साथ-साथ त्याग,तपस्या,संघर्ष व कर्मठता जैसे अनेक संदेश देता है जो निरंतर अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयत्नशील रहने को प्रेरित करते हैं।
उपप्राचार्या डॉ सुनीता जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि,आज भी गांधीजी के विचार और उनका दर्शन पूर्णरूप से प्रासंगिक है,क्योंकि जीवन के प्रत्येक पथ पर हम उनके विचारों के माध्यम से मार्गदर्शन पा सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ सविता उपाध्याय,डॉ रेनू उपाध्याय,डॉ श्यामली सोना,गीता पराशर,डॉ पूजा, डॉ जयश्री,अनीता भारद्वाज,प्रगति शर्मा, ऋचा,सोनम आदि शिक्षिकाओं सहित इतिहास विभाग की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…