बलिया।। पुलिस ने शहर क्षेत्र में हेलमेट दिवस पर बुधवार को दो पहिया वाहन चे¨कग का जमकर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 86 वाहनों के स्वामियों से लगभग 19 हजार रुपये वसूल किए। पुलिस ने दो वाहनों का चालान भी किया।
इस दौरान पुलिस ने लोगों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहन कर बाइक चलाने व सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने की अपील की।
सदर कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में निकली टीम ने राजकीय बालिका विद्यालय, गड़वार तिराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन के सामने, कदम चौराहा, एनसीसी तिराहा आदि पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागज व हेलमेट के चल रहे दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। गड़वार तिराहे पर कोतवाल तो राजकीय बालिका विद्यालय के सामने टीएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी ने जमकर चेकिंग किया। इस दौरान बिना हेलमेट के मिले बाइक चालकों को चालान काटा गया। साथ ही पुलिस ने हेलमेट लगाने के फायदे भी बताए। वहीं टीएसआई ने भी सीट बेल्ट लगा कर चार पहिया वाहन चलाने की अपील की। पुलिस की इस एकाएक शहर के मुख्य मार्गों पर चे¨कग से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई थी। कोतवाल ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…