गोपाल जी,
नेपाल की राजधानी काठमांडू जाने के चक्कर में इजराइल के दो युवक सीमावर्ती इनरवा पहुंच गये. मामला गुरुवार को देर रात दो बजे की है. दोनों इजराइली युवक दिल्ली नंबर एक ओमनी वान से इनरवा पहुंचे थे. दोनों इजराइली युवक जैसे ही नेपाल जाने के लिए अंधेरी और कुहासा भरी रात में इनरवा एसएसबी चेक पोस्ट पहुचे, तो जवानों ने उक्त ओमनी वैन को रोका, लेकिन उस समय रात को ड्यूटी पर तैनात जवानों के होश उड़ गए जब देखा की दोनों युवक विदेशी हैं.
तुरंत दोनों युवकों को इनरवा एसएसबी कैंप लाया गया, जहां पर तैनात सहायक सेनानायक राजकुमार कुमावत ने दोनों युवकों से गहन पूछताछ की. उसके बाद 47वीं बटालियन के उप सेनानायक अमित कुमार के पास दोनों विदेशी युवकों को ले जाया. जहां पर कड़ी पूछताछ की गयी.
इस संबंध में उप सेनानायक अमित कुमार ने बताया कि दोनों युवकों में से एक युवक इजराइल की राजधानी यरूशलम का रहने वाला लायरा वाजना है जबकि दूसरा युवक इजराइल के ही हाफिया का रहने वाला ओडेड सीमोनी है. वाहन का नंबर DL 5C D 9651 है. उक्त दोनों युवक रास्ता भटक कर इनरवा पहुंच गये थे. हालांकि दोनों युवक विदेशी और रात का मामला होने से पूछताछ की गयी. पासपोर्ट सहित अन्य कागजात भी जांच की गई. जांच के बाद दोनों इजराइली युवकों को काठमांडू जाने दिया गया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…