जालौन. जिले के उरई में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्र युवा शक्ति के स्वयं सेवी समाजसेवक कार्यकर्ताओ ने शहीदों को श्रधान्जली दिया. इस अवसर पर सीमा पर शहीद हुवे देश की रक्षा करते जवानों को श्रधा सुमन अर्पित किये गये. इसके अतिरिक्त आज से २ दिन पूर्व मृत अवस्था में पाई गई अपहृत 8 वर्षीय बच्ची सलोनी की आत्मा की शांति के लिये सभी कार्यकर्ताओ ने एक कैंडल मार्च निकाला.
गाँधी चबूतरे पर आज शहीदों को श्रधांजलि देते हुवे कार्यकर्ताओ ने सलोनी की हत्या की कटु शब्दों में निंदा किया. ज्ञातव्य हो कि दो दिन से अपहृत बच्ची सलोनो का शव मृत अवस्था में प्राप्त होने पर नगर में सनसनी सी दौड़ गई थी. अपहरण कर्ताओ ने सलोनी को मार कर फेक दिया था. इस अवसर पर संगठन के शिवा पटेल, अभिषेक कुर्मी, विवेक पटेल, प्रशांत लमरदार, शिवम पटेल, दीपेश झा, सुरेन्द्र पटेल, अमित पाल, अजय पाल, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…