Categories: CrimeKanpur

कानपुर – पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लूटेरा घायल.

आदिल अहमद.

कानपुर. कानपुर पुलिस और बदमाश के बीच आमने सामने हुई मुठभेड़ में अजय गुप्ता नामक लुटेरा घायल हो गया है. जिसको पुलिस ने हैलेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना कानपुर रेलबाज़ार थानाक्षेत्र के सुजातगंज के पास की बताई जा रही है और घायल अपराधी का नाम अजय गुप्ता बताया गया है.

घटना के सम्बन्ध में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाक 26 जनवरी को घायल बदमाश अजय गुप्ता ने एक ओला टैक्सी बुक किया था और उसके बाद उस टैक्सी ड्राईवर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस प्रकरण में पुलिस को अजय गुप्ता की तलाश थी और अजय गुप्ता फरार था. आज अभी मध्य रात्रि लगभग २:३० बजे के लगभग अजय गुप्ता और पुलिस की आमने सामने हुई मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया है जिसको उर्सला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस को उसके पास से लूट की कार, एक कट्टा सहित कई कारतूस बरामद हुवे है. समाचार लिखे जाने तक चिकित्सको के तरफ से किसी प्रकार का बयान नहीं आया है. मुठभेड़ में थाना प्रभारी रेल बाज़ार, थाना प्रभारी रायपूरवा और थाना प्रभारी फज़लगंज शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक उच्चाधिकारी मौके को जाने हेतु निकल चुके थे.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts