Categories: NationalPolitics

चुनावों के पहले भाजपा को तगड़ा झटका, विजयनगर के विधायक ने दिया इस्तीफा, हजारो समर्थको ने भी छोड़ी पार्टी

तारिक जकी.

बेंगलुरू। भाजपा की कर्णाटक में चुनौतिया ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. केवल कुछ ही महीने बचे है चुनावों में और इसी बीच विजयनगर से भाजपा विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है. वह पार्टी के भीतर कलह और गुटबाजी से तंग आ चुके हैं।’’ विधायक ने राणेबेन्नूर में कर्नाटक विधानसभाध्यक्ष के बी कोलिवाड के निवास पर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा और कोलिवाड ने उसे स्वीकार लिया।

इस्तीफा देने के बाद में सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह पार्टी के भीतर कलह और गुटबाजी से तंग आ चुके थे। भाजपा से उनके इस्तीफे के एक दिन बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ते हुए कहा कि वे अपने नेता के लिए काम करेंगे। ध्यान रहे कि यह इस्तीफा ऐसे वक्त आया है, जब विधानसभा का चुनाव कुछ महीने बाद होने वाला है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts