इलाहाबाद : कासगंज की घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के पास छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। समाजवादी छात्रसभा और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश शासन में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि कासगंज की घटना की जितनी निंदा हो कम है। छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार और आरएसएस से जुड़े लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। प्रदर्शन में अखिलेश गुप्त, राघवेंद्र यादव, डीपी यादव, हिमांशु रंजन, सतीश गोलू, राहुल पटेल रजत तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…