पलियाकलां-खीरी। काननूगो व उनके मुंशी पर हमले का विरोध करते हुए मंगलवार को तहसील के दर्जनों लेखपालों ने प्रदर्शन किया। उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द से काननूगो व उनके मुंशी पर हमले का विरोध करते हुए मंगलवार को तहसील के कई लेखपालों ने प्रदर्शन किया। उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करके जेल भेजने की मांग उठाई।
रविवार की देर शाम काननूगो दीपक सागर अपने मुंशी चंद्रभूषण के साथ विशेनपुरी से कब्जेदारों के चंगुल से भूमि को कब्जा मुक्त कराकर वापस लौट रहे थे कि तभी कमल चौराहे के पास कुछ दबंगों ने उनसे व उनके मुंशी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर दोनों से मारपीट की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।
मंगलवार को घटना को लेकर लेखपाल संघ के दर्जनों लेखपालों ने बैठक कर आरोपियों के खिलाफ एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए एसडीएम इन्द्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन देकर आरोपियों को जेल भेजे जाने की मांग की है। लेखपालों ने ज्ञापन में कहा है कि अगर जल्द आरोपियों को जेल नही भेजा जाता तो वह अवैध अतिक्रमण अभियान में नहीं हिस्सा लेंगे। ज्ञापन देने वालों में उप्र लेखपाल संघ के स्थानीय अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, मंत्री सर्वेश कुमार वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, वंशराज निषाद, डाली शुक्ला, सत्य प्रकाश दीक्षित सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…