फारुख हुसैन.
लखीमपुर खीरी. मोहम्मदी नगर पालिका परिषद प्रांगण में धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने जनता दरबार लगाया जिस में आई हुई जनता की शिकायतें सुनी और मौजूद अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए जनता दरबार में कुल 60 समस्याएं आई जिसमें प्रमुख रुप से पूर्ति विभाग की राशन कार्ड संबंधी शिकायतें आई जिसमें सांसद द्वारा पूर्ति निरीक्षक को उचित दिशा निर्देश देकर तत्काल समस्या का समाधान करने को निर्देशित किया गया
जनता दरबार में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का आम जनता को संबोधित करते हुए सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हम सभी इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं अधिकारी कर्मचारी जन समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित निस्तारण करें जनता के कार्यों में हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इस मौके पर उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला तहसीलदार गजानन दुबे नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला आलोक वर्मा हरभजन सिंह राममोहन रस्तोगी रितेश शुक्ला हनी मेहरोत्रा आशीष कटियार आशीष त्रिवेदी नीरज रस्तोगी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता के लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…