उदयभान ने बताया की सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण अपने भाषणों में किसान के कल्याण की अनेक योजनाओ व कार्यकर्मो की घोषणा दिन प्रतिदिन करते आ रहे है परन्तु वास्तव में धरातल पर किसानों के लिए कोई भी लाभकारी कार्य नही हुआ है। आलू की खरीद का वादा सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही मार्च 2017 में किया गया था परंतु वादा खोखला निकला।और किसान आलू सड़को पर फेकने को मजबूर हो गया। धान की अच्छी उपज होने से किसानों के धान को विचौलियों द्वारा खरीदा जा रहा है। सरकारी खरीद विचौलियों द्वारा कराई जा रही है किसानों को धान ओने पौने दाम पर बेचना मजबूरी हो गई है।
वास्तव में भाजपा की सरकार विकास विरोधी होने के साथ किसान विरोधी सरकार है।किसानों के आक्रोश के प्रति समाजवादी पार्टी उदासीन नही रह सकती । जिसके कारण प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुये आज 27 जनबरी 2018 को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयभान व निघासन विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ निसार अहमद के नेतृत्व में लखीमपुर-खीरी की तहसील निघासन में किसानों व कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा विधानसभा महासचिव शाहनवाज खान , असलम अंसारी,भंडारी यादव, मसरूर खान, ओमकार सिंह, मुजफ्फर अली, ध्रुव कुमार मौर्य, आरिफ खान,ओमप्रकाश जयसवाल,निर्दोष यादव, राकेश यादव, व अन्य समाजवादी कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…