बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक युवती ने हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि चालक द्वारा तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के कारण युवती की जान बच गई। इंजन की चपेट में आने के कारण हालांकि उसका एक हाथ कट गया। चालक ने वहां मौजूद लोगों की मदद से इंजन में फंसी युवती को निकाला। वहां से रेल पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी भेजा। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रेल पुलिस युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन खड़ी थी। गाड़ी जैसे ही स्टेशन से खुली कि युवती अचानक इंजन के आगे कूद गई। नालंदा के बहादी बिगहा सारे निवासी युवती ने पीएचसी में पुलिस को बताया कि वह शेखपुरा जिले के सिंघौल, बरबीघा निवासी दीपू कुमार से प्रेम करती है। वह उसकी भाभी का भाई है। कुछ माह पूर्व दीपू ने उससे मंदिर में शादी की थी। मंदिर में शादी के बाद उसने दूसरी जगह शादी तय कर ली। जब उसने इसका विरोध किया तो दीपू ने डांट-फटकार कर भगा दिया। इसके बाद निराश होकर आत्महत्या करने के लिए वह ट्रेन के आगे कूद गई।
वहीं इस संबंध में स्टेशन मास्टर धीरज कुमार ने बताया कि हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस रेड सिग्नल के कारण बख्तियारपुर में रुक गई थी। ट्रेन जैसे ही खुलने के बाद युवती इंजन के आगे कूद गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…