कनिष्क गुप्ता.
मांडा इलाहाबाद : मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में बुधवार को आग लगने की सूचना से यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन को मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा चेनपुलिंग कर रोका गया। ड्राइवर ने घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से धुएं पर काबू पाया। बाद में पहुंची एसएसटीएल की टीम द्वारा पड़ताल के बाद ट्रेन रवाना की गई।
ट्रेन नंबर 2402 मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही थी। ट्रेन ऊंचडीह रेलवे स्टेशन से गुजरी तभी इंजन से तीसरे कोच (जनरल) में धुआं उठता देख यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन को करीब 8.44 बजे मांडा रोड स्टेशन पर चेन पुलिंग कर रोकी गई। कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद चालक ने ट्रेन को लूप लाइन में ले गया। इलाहाबाद से एसएसटीएल की टीम अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मांडा रोड स्टेशन पर पहुंची। कोच का विधिवत परीक्षण व पड़ताल करने के बाद 10.10 बजे ट्रेन रवाना की गई।
घटना का कारण को लेकर कयासबाजी लगाई जाती रही। हालांकि, कुछ यात्रियों ने घटना की वजह शार्ट सर्किट तो कुछ ने धूम्रपान बताया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण घटना हुई, लेकिन चालकों ने अग्निशमन यंत्र से उस पर काबू पा लिया। संचालन बाधित नहीं हुआ। यात्री दूसरे कोच में बैठ गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…