अन्जनी राय /संजय ठाकुर
मऊ।। मित्र के साथ मित्र की बहन के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे किशोर की हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर पीछे बैठे किशोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय नसीराबाद कला निवासी 16 वर्षीय दीपक यादव की दर्दनाक मौत हो गई।
मंगलवार की देर सायं नसीराबाद कला ग्राम पंचायत के उसरापुरवा निवासी लखन यादव पुत्र लालजी यादव अपने बहन के घर बेल्थरा रोड खिचड़ी पहुंचाने बाइक से जा रहा था। वह खुद बाइक चला रहा था जबकि पीछे उसका पड़ोसी मित्र दीपक पुत्र सुरेश यादव बैठा था। दोनों जैसे ही बिलौझा उसरा मार्ग से रतनपुरा भीमपुरा मार्ग की तरफ मुड़े वैसे ही रतनपुरा से भीमपुरा की तरफ जा रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से बाइक चला रहा लखन यादव बाइक के साथ ही सड़क से दूर किनारे गहरी खाई में जा गिरा। जबकि बाइक के पीछे बैठा दीपक यादव सड़क के बीचो-बीच जा गिरा। इसी दौरान देखते ही देखते ट्रक का पहिया दीपक के सीने पर चढ़ गया ओर वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर छटपटाने लगा। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा विपिन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…