मऊ ।। कोपागंज विकास खंड के गोंद लिए गांव पारा मुबारकपुर में अधिकारियों के लाव- लश्कर के साथ जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु रविवार को पहुंचे। इस दौरान डीएम ने गांव की विकास योजनाओं का हाल जाना। सबसे पहले उन्होंने गांव के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कुपोषित बच्चे और उनकी देखभाल और सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जाना। डीएम सीधे गांव की मुसहर बस्ती में पहुंचे।बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बस्ती के जय श्री के बन रहे आवास का लिंटर अभी तक अधूरा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी खुश नजर आए।
महिलाओं ने भी अपनी समस्या खुलकर उनको बताया। यहां पर मौजूद एक महिला ने न तो राशन कार्ड, न ही आवास न कोई सरकारी सुविधा मिलने का दुखड़ा रोया। एक महिला के गोद में दयनीय हालत में मासूम को देख डीएम काफी दुखी नजर आए। उन्होंने महिला से घर परिवार के बारे में पूछताछ की। वहां पर खड़ी एक लड़की के पैर में चप्पल नहीं होने पर डीएम ने उसके लिखाई- पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक गरीब पात्रों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाए। पूछने पर ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि गांव के 135 शौचालय के लिए पात्रों की सूची बनाकर भेज दी गई है लेकिन अभी तक उनके खाते में पैसा नहीं आने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। बताया कि केवल 15 से 20 लोग ही अपने पैसे लगाकर शौचालय बना लिए हैं। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अगली बार गांव में चौपाल लगेगी, इसलिए समय रहते अधिकारी सभी समस्याओं को पूरा कर लें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…