इलाहाबाद : आगामी कुंभ पर्व को लेकर अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति की बैठक मेला क्षेत्र स्थित भूरा मठ शिविर में रविवार को हुई। स्वामी हरिश्वरानंद तीर्थ की अध्यक्षता में हुई बैठक में दंडी संन्यासियों ने कुंभ पर्व 2019 में माघ मेला में मिलने वाली सुविधाएं देने की मांग की। संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम ने कहा कि प्रशासन कुंभ में सिर्फ अखाड़ों को खुश करने में लगा रहता है।
अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम व महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि कुंभ में दंडी स्वामीनगर के लिए भूमि गंगोली शिवालय के पास आवंटित की जाए। दंडी संन्यासियों को शिविर लगाने के लिए कम से कम सौ बीघा जमीन उपलब्ध कराई जाए। जमीन व सुविधा मूल अभिलेख में दर्ज करने की मांग की। बैठक में स्वामी शंकराश्रम, स्वामी अखंडानंद तीर्थ, स्वामी रामानंद, ब्रह्मास्वरूप ब्रह्माचारी, आचार्य धनंजय शास्त्री, राजेशाश्रम, प्रकाशदेव आश्रम, ज्ञानेश्वर आश्रम, गोविंद आश्रम मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…