मोहम्मद ज़ैद.
कानपुर. थाना चमनगंज में आज एक अपराधी को देसी तमंचे के साथ आम जनता ने उस समय धर दबोचा जब वह एक युवक पर हमले की नियत से आया था. क्षेत्रिय जनता ने उसको पकड़ के जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी एवं पीड़ित के आरोपों के अनुसार आज चमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी युवक मोहम्मद सुफियान जब अपने घर को जा रहा था तभी क्षेत्र का एक मनबढ़ किस्म का युवक मोनीश उर्फ़ मोना हाथ में देसी तमंचा लेकर अपने साथ एक युवक को लेकर उसको रोक लिया और किसी बात पर गाली गलौंज करने लगा, इसी दौरान उसके पास दो अन्य युवक भी आ गए. जिसके बाद पीड़ित युवक सुफियान और उसके भाई तथा अन्य क्षेत्रीय नागरिको ने हिम्मत दिखाई और उसको तमंचे समेत पकड़ लिया. माहोल अपने खिलाफ होता देख मोना के साथ आये बाकी युवक उसको छोड़ अपनी अपनी बाइक से भाग खड़े हुवे. इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने जमकर मोना पर हाथ भी साफ़ किया और उसको तमंचे के सहित पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने सुफियान की तहरीर पर सगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर मोना को हिरासत में ले लिया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मोना पर अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस अन्य मामलो में भी मोना से पूछताछ कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…