अनिल कुमार.
पटना. बाईपास स्थित डीवाई पाटिल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र उत्सव की प्रेम प्रसंग मे हत्या कर शव को अगमकुआँ थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पश्चिमी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया । रेल पुलिस ने मौके से उत्सव का मोबाइल बरामद किया है । पटना जंक्शन स्थित जीआरपी थाना में उत्सव के पिता के लिखित बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उत्सव एक जनवरी को ही अपने माँ से यह कह कर निकला था कि हम दोस्त से मिलने जा रहे हैं । बाद में घर से उत्सव के घर वालों ने मोबाइल के माध्यम से सम्पर्क करना चाहा तो उत्सव का फोन किसी अंजान आदमी ने फोन रिशीव कर यह बतलाया कि उत्सव घायल है और रेलवे ट्रैक पर पड़ा है ।
इधर उत्सव के प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि नये साल के दिन उत्सव ने मुन्ना चौक स्थित एक नर्सिंग होम के पास मुलाकात की थी और वहाँ से उत्सव उसे ऑटो से छोड़ने गुलजारबाग तक गया था। पुलिस जाँच में यह बात सामने आयी है कि बीते साल दीपावली में उत्सव के एक और प्रेमिका से झगड़ा हुआ था। जिसने धमकी भरा मैसेज भी दिया था। इस मामले मे पटना पुलिस उत्सव के एक दोस्त को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…