कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने मेला क्षेत्र में संतों से राजनीति न करने की अपील की है। शनिवार की शाम मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग पुल नंबर दो पहुंचे स्वामी नरेंद्रानंद ने कहा कि कुछ धर्मगुरु सनातन धर्म की चुनौतियां व उत्थान को लेकर चिंतन प्रकट करने के बजाय राजनीतिक मुद्दे उठा रहे हैं, वह भी व्यक्तिगत हित के लिए, जो अनुचित है। कहा कि प्रयाग धर्म का क्षेत्र है। यहां धर्मगुरुओं को बिना किसी स्वार्थ के धर्महित की बात करनी चाहिए, ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन मिल सके। इसके पहले शिविर पहुंचने पर स्वामी करुणानंद सरस्वती के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के बीच पुष्पवर्षा करके विद्वानों ने जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद का स्वागत किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…