Categories: National

नवादा – केंद्रीय मंत्री गिरिराज के लापता होने का पोस्टर चिपका शहर में

सुमित भगत (सनी)

नवादा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से नाराज़ शहर की जनता और समाजसेवको ने शहर में पोस्टर चिपका डाला है जिसमे लिखा है कि यह विगत कई सालों से लापता है। रजौली के समस्त जनता उन्हें बेसब्री से ढूंढ रही है। जिन किन्ही भाई बहनों को कहीं दिखाई पड़े या मिले, कृपया कर जल्द से जल्द रजौली के समस्त जनता को सूचित करने का कष्ट करें सूचना देने वाले को 11 हजार रुपया देकर सम्मान के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

सुबह से ही इस पोस्टरों की चर्चा शहर में हो रही है. इस पोस्टर को देख कर आम जन मुस्कुरा रहे है और चर्चाओ का बाज़ार गर्म है. इसमें सबसे विशेष बात यह है कि इसके निवेदक में रजौली के समस्त जनता का नाम दिया गया है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts