अनिल कुमार
21 जनवरी को बाल विवाह व दहेज प्रथा बंद करने के समर्थन में गाँधी मैदान में बनने वाली मानव श्रृखंला के लिए निर्धारित समय के तीन घंटे पूर्व यातायात रोक दिया जाएगा । मानव श्रृखंला दोपहर बारह बजे से साढ़े बारह के बीच बनेगी। गाँधी मैदान में बनने वाली मानव श्रृखंला राज्य के सभी जिला मुख्यालय , पंचायतों व प्रखंड मुख्यालय को जोड़ेगी
यह जानकारी पटना के नये जिलाधिकारी कुमार रवि ने दी । जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में मानव श्रृखंला के लिए 15•10 लाख लोगों की जरूरत पड़ेगी । यह मानव श्रृखंला गाँधी मैदान से शुरू होकर जिला के पंचायत और दियारा क्षेत्र को जोड़ेगी । उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने स्तर पर माइक्रो प्लान करने का निर्देश दिया है । पंचायतों के सभी जनप्रतिनिधि, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा ।
दो सौ मीटर की दूरी पर एक कोऑर्डिनेटर को प्रतिनियुक्त किया जाएगा । प्रत्येक एक किमी के लिए 2600 लोगों को रहना चाहिए । प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी और सेक्टर इंचार्ज तय करेंगे कि प्रत्येक दो सौ किलोमीटर कौन लोग खड़े होंगे । वैसे लोगों की सूची बनाना है। मानव श्रृखंला के लिए वातावरण का निर्माण पाँच जनवरी से शुरू हो जाएगा । इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी को कैलेंडर उपलब्ध कराया गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…