इलाहाबाद : माघमेला में समाजवादी चिंतन शिविर के उद्घाटन अवसर पर गुरुवार को आयोजित ‘पर्यावरण और समाजवाद’ गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण बचाने में महात्मा गांधी और डॉ.राममनोहर लोहिया के दर्शन को अहम बताया। साथ ही विषमता को दूर कर समता का समाज बनाने का आह्वान किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि डॉ.लोहिया ने हिमालय बचाओ, नदियों को जोड़ो तथा गंगा की सफाई पर पहले ही जोर दिया था। विधायक संग्राम सिंह यादव ने सिद्धांतविहीन होती जा रही राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया। उन्होंने युवाओं से समाजवादी नेताओं के विचारों व सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के प्रोफेसर डॉ.जयशंकर सिंह ने कहा कि युवा भटकाव की ओर जा रहा है। इसे रोकना होगा। आयोजक अवधेश यादव ने कहा कि गांधी और लोहिया से प्रेरणा लें। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, हरिश्चंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री मीना तिवारी, हेमंत टुन्नू, दान बहादुर मधुर, मनोज यादव, अवनीश यादव, धीरेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…