पलियाकलां-खीरी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अभी तक जनहित की एक भी योजना सरकार द्वारा चालू नहीं करवाई गई है समाजवादी सरकार के समय चलाई गई योजनाओं को ही नाम बदलकर उनका पुनरुद्घाटन भाजपाइयों द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होनें कहा कि गलत नीतियोँ के कारण किसानों को स्टोर किये गये आलू को फेंकना पड़ा, गेहूं व धान में बिचौलियों की लूट चली, किसानों को खाद बीज की समस्या है, बिजली दरों को बेतहाशा बढाया गया है, गन्ना किसानों के बकाये पर सरकार और उनके नुमाइंदे आंख मूँद कर बैठे है मिल मालिकों की मनमानी चल रही है जिसके विरोध में सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेतृत्व को अपनी कार्यशैली सुधारने का संदेश देंगे
उक्त उदगार समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता व पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल ने पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खान के आवास पर व्यक्त किये। बैठक के दौरान सपा के जिला सचिव पिंटू चौधरी, पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, प्रधान महमूद गाजी, रईस सभासद, एड0 जावेद अख्तर, सईद खां मुन्नन, वि0स0 अध्यक्ष फुरकान अंसारी, जीएस अहलूवालिया, ओवैस खान, जफर अहमद टीटू, सरदार जसवंत सिंह लाडी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…