समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकी मेरठ के सपा नेता अतुल प्रधान ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह 13 मुकदमों में फरार थे। अदालत ने उन्हें सात मुकदमों में जमानत भी दी है। तीन मुकदमों में कोई फैसला नहीं आया है। अन्य तीन मुकदमों में उन्हें 22 जनवरी तक जेल भेजा गया है। सरेंडर के वक्त उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी कचहरी में पहुंचे थे।
सरेंडर से पूर्व अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार भाजपाइयों के मुकदमे वापस ले रही है। विपक्षियों पर दर्ज कर फंसा रही है। कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। सरेआम भाजपा के लोग एसपी सिटी को धमकाते हैं। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता। अतुल के अधिवक्ता गगन राणा ने बताया कि 13 मुकदमों में अतुल प्रधान ने सरेंडर किया है। सात मुकदमों में जमानत मिल गई है। तीन मुकदमों में अभी फैसला नहीं आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…