जावेद अंसारी
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूची में गड़बड़ी से सर्तक रहें और अपनी सक्रियता बढ़ायें। सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में छोड़ी गई सीटों पर पार्टी की स्थिति का सर्वे कराने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने की ताकत केवल सपा के पास है।अखिलेश ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में विधानसभा चुनाव में जीते हारे कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही।
अखिलेश का जोर वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाने पर था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बूथ कमेटी पर मतदाताओं के नाम शामिल कराने का काम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलता पर पर्दा डाल रही है। किसानों की आत्महत्या, ठंड से हो रही मौतों पर पीडित परिवारों की भाजपा सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने की ताकत भाजपा के पास है लेकिन लोकतंत्र में झूठ और धोखे की राजनीति लंबे समय तक सफल नहीं हो सकती है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा षड़यंत्र और साजिष करने वाली पार्टी है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में विकल्प है। सपा लोकतंत्र के हित और जन समस्याओं के समाधान की दिशा में मजबूती से काम करेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन, इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, बलराम यादव एवं आरके चैधरी, एसआरएस यादव और अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे।
17 जनवरी को तहसीलों पर धरना सपा आलू किसानों व धरना किसानों की समस्याओं को लेकर अब सड़क पर उतरेगी। पार्टी ने अब 17 जनवरी को तहसीलों पर इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। 2019 में 2019 में बूथ-बूथ पर संघर्ष : रामगोपाल सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लोकतंत्र को बचाने में रात दिन एक करे। उन्होंने कहा कि 2019 में बूथ-बूथ पर संघर्ष होगा। इसीलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ बचाने की लड़ाई लड़नी है। भाजपा सत्ता प्रतिष्ठान का दुरूपयोग कर रही है जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने खतरा उत्पन्न हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…