मेष –आज शिव जी के आशीर्वाद से आपके प्रत्येक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत करेंगे।
वृष –आज आप पर क्रोध और हताशा हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। बढ़ते खर्चों की चिंता सता सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिश्रम बेकार नहीं जाएगा।
मिथुन – आज परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग बन रहे है। महिला मित्रों से लाभ हो सकता है।
कर्क –आज घर की सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारी और नौकरीपेशा लोग पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलने के आसार हैं।
सिंह –आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
कन्या –आज बेहतर रहेगा कि नए कार्य हाथ में न लें। बाहर की चीजें खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। आज क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। धन खर्च अधिक हो सकता है। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचकर रहे।
तुला –आज का दिन प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है सार्वजनिक जीवन में आप महत्व प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक – आज पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ मिलेगा
धनु – आज यात्रा न करें तो उचित रहेगा। कार्य की निष्फलता हताशा पैदा कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। वाद-विवाद में पड़ने से समस्या पैदा हो सकती है।
मकर –आज कई प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक क्लेश आपके मन को व्यथित कर सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में अपयश आपकी मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुचा सकते हैं।
कुंभ –आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पड़ोसियों और भाई -बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा।
मीन –आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है।बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े हों सकते है।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 94 73655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
25 जनवरी बृहस्पतिवार, का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०७:०९
सूर्यास्त: १८:०९
हिन्दु सूर्योदय: ०७:१३
हिन्दु सूर्यास्त: १८:०५
चन्द्रोदय: १२:२८
चन्द्रास्त: २५:३२+
सूर्य राशि: मकर
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य नक्षत्र: श्रवण
द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर
वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर
हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण माघ – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: अष्टमी – १५:१३ तक नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: अश्विनी – ०८:२१ तक योग: शुभ – २८:२४+ तक प्रथम करण: बव – १५:१३ तक द्वितीय करण: बालव – २६:२७+ तक अशुभ समय
दूमुहूर्त: १०:५० – ११:३४
वर्ज्य: १७:३७ – १९:०९
१५:११ – १५:५५ राहुकाल: १४:०० – १५:२२ गुलिक काल: ०९:५६ – ११:१७ यमगण्ड: ०७:१३ – ०८:३४
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१७ – १३:०१ अमृत काल: २६:५२+ – २८:२५+
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…