मेष –आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में मन लगेगा। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय ले पाने में दिक्कत आएगी। पैसे का लेन-देन न करें।
वृष – आज कारोबार लाभदायक शिद्ध हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे यात्रा करना पड़ सकता है।
मिथुन – आज अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा।
कर्क – आज भाग्य वृद्धि के साथ साथ आकस्मिक धन लाभ भी होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन अधिक खर्च होगा।
सिंह – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्य से बदनामी हो सकती है।
कन्या – आज दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव कर सकते है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। धन लाभ होने का योग है।
तुला – आज घर में सुख-शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों और स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक- आज स्वास्थ्य एवं संतान के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। वाद-विवाद में भाग न लेने की कार्तिकेय जी सलाह देते हैं। शेयर-सट्टे के प्रलोभन से हानि पहुँच सकती है।
धनु – आज घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। मन में उठनेवाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव कर सकते है।स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है।
मकर – आज नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप प्रत्येक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे।
कुंभ – आज आप दुविधा की स्थिति में रहेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।
मीन –आज नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण विषय में निर्णय लेते हुए मानसिक उलझन होने पर आज फैसला टाल दे नही तो परेशान होना पड़ सकता है।
सोमवार, जनवरी २२, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०७:०९
सूर्यास्त: १८:०७
हिन्दु सूर्योदय: ०७:१३
हिन्दु सूर्यास्त: १८:०३
चन्द्रोदय: १०:३०
चन्द्रास्त: २२:४३
सूर्य राशि:
मकर चन्द्र राशि: मीन सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिकअयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन उत्तरायण वैदिक ऋतु:
शिशिर हिन्दु लूनर
दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण माघ – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: पञ्चमी – १६:२४ तक नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – पूर्ण रात्रि तक योग: परिघ – १०:५२ तक प्रथम करण: बालव – १६:२४ तक द्वितीय करण: कौलव – २८:३६+ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: १३:०० – १३:४३ वर्ज्य: १७:०७ – १८:४७ १५:१० – १५:५३ राहुकाल: ०८:३४ – ०९:५६, गुलिक काल: १३:५९ – १५:२० यमगण्ड: ११:१७ – १२:३८ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१६ – १३:००
अमृत काल: २७:०८+ – २८:४८+
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…