इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे रामविलास दास वेदांती मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ के सीएम के कार्यकाल में माघ मेला क्षेत्र में सबसे उत्तम व्यवस्था है। संगमनगरी में आज माघ मेला क्षेत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सबका हित करने वाली सरकार है।
वेदांती ने राम मंदिर का भी राग अलापा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सरकार की पहल अच्छी है। उन्होंने कहा कि मैं तो यह लंबे समय से कह रहा हूं कि अयोध्या में मस्जिद का नहीं बल्कि खंडहर हो चुके मंदिर का ढांचा गिराया गया है। उसको उन्होंने गिरवाया है। ढांचा को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी या फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने नहीं गिरवाया। अयोध्या विवाद पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
छह दिसम्बर 2018 के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरु होगा। अयोध्या की सबसे ज्यादा उपेक्षा सपा और बसपा सरकारों ने की है। योगी की प्रदेश में सरकार बनते ही अघोषित राम राज्य की घोषणा हो गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पिछली सरकारों से बेहतर कार्य कर रही है। बसपा और सपा ने अयोध्या पर ध्यान नही दिया और ना ही उन्होंने माघ मेले में अधिक रूचि दिखाई। इस सरकार के आने के बाद ही प्रदेश में रामराज्य जैसा माहौल बन गया है। वेदांती ने मेले की तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार माघ मेले को लेकर गंभीर है और मेले के व्यवस्था कायम रखने के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए थे। कुछ दिनों पहले माघ मेले को लेकर राम विलास दास वेदांती ने नाराजगी जाहिर की थी।
वहीं अब उन्होंने कहा है कि इस सरकार में सबसे उत्तम व्यवस्था की गई है। पूर्व भाजपा सांसद राम विलास दास वेदांती ने कहा है कि योगी सरकार में माघ मेले में उचित इंतजाम किये गए हैं जबकि पिछली सरकारों में नहीं होता था।
उन्होंने कहा कि बसपा व सपा सरकारों ने मेरी संस्था को जमीन कभी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि वशिष्ठ भवन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के नाम पर मेला प्रशासन ने जमीन दी है। साल 1970 से माघ मेले में आ रहा हूं। मेले की व्यवस्था को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
योगी आदित्यनाथ सरकार के सत्ता में आने के बाद अवैध बूचडख़ाने बन्द हुए। योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों में गौशाला खोलने का दिया आदेश जबकि अयोध्या में भगवान राम की 108 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा भी लगने जा ही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…