इलाहाबाद : पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंगलवार को प्रयाग आए। जंक्शन पहुंचने पर उनके भक्तों ने जयकारा लगाकर भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य वहां से माघ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग स्थित अपने शिविर पहुंचे। जहां राजीव भारद्वाज ‘बब्बन’ के नेतृत्व में ब्राह्माणों ने मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य का स्वागत किया। स्वामी निश्चलानंद ने सबको धर्महित में काम करने की सीख दी।
बोले, गो, गंगा व गायत्री सनातन धर्म का आधार हैं, हर सनातन धर्मावलंबी को उनके संरक्षण में ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए। शंकराचार्य 24 जनवरी तक मेला क्षेत्र में रहकर भजन-पूजन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विभवनाथ भारती, विवेक मिश्र, अवनीश त्रिपाठी, सत्या तिवारी, रितेश, राजेश केसरवानी, प्रशांत मिश्र, रोहित शुक्ल, संदीप गुप्त, संतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…