फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। भगवद्भक्तों, श्रद्धालुओं व जैन धर्मावलंबियों को सुसानिध्य व आशीर्वाद प्रदान करने हेतु जैन मुनियों का पलिया में शुभागमन दिनाँक 2 जनवरी 2018 को होगा। विश्व प्रसिद्ध जैन संत श्री रोहित मुनि जी महाराज श्री श्रेयांश मुनि जी महाराज ठाणे 2 के भी सम्भावित प्रवेश दिनांक 22 जनवरी 2018 दिन सोमवार को होने की जानकारी देते हुये जैन चिंतक व स्थानीय सेवा प्रमुख निरंजन लाल अग्रवाल ने बताया कि कर्यक्रम निश्चित होने के बाद समय व तिथि की जानकारी प्रदान की जायेगी। संतों का प्रवास एवं मंगल प्रवचन जैन भवन, निकट शारदा होटल, मालगोदाम रोड पलिया खीरी पर होने की जानकारी देते हुए चाँद कुमार जैन व सुरेश अग्रवाल ने क्षेत्रवसियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवचन स्थल पर पधारने व अमृत वाणी को आत्मसात कर जीवन नैय्या को भवसागर से पार लगाने का आह्वान किया । उल्लेखनीय है नगर में जैन मुनियों के सानिध्य में विभिन्न जाति-समुदायों के लोगों का आकर्षण ऐसा बढ़ा देखा गया कि जिसने भी जैन मुनियों की सुमधुर कष्टनिवारक वाणी को सुना वह सबकुछ भूल कर जैन क्रिया कलापों व आराधना में ही लीन हो गया। वर्ष 2015 में जैन साध्वी श्री सुदक्षा जी महाराज ठाणे ने नगर में चातुर्मास कर जनकल्याण की अलख जगाई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…