इलाहाबाद : गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रथम पूज्य गजानन गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली। श्रीगणेश नवयुवक संघ के बैनर तले बादशाही मंडी जानसेनगंज से गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार की सुबह जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ध्वज-पताका, बैंडबाजा तथा दर्जनभर झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया का उद्घोष करते चल रहे थे।
यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा करके लोगों ने स्वागत किया। आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं। यात्रा में ओंकारनाथ त्रिपाठी, ध्रुव सिंह झाड़िया, राजीव सिंह, अवनीश शुक्ल, रामजी, सुधाकर, नेम यादव, सत्येंद्र चोपड़ा, कुसुमलता, प्रशांत शर्मा शामिल रहे।
पुत्र की सलामती को रखा व्रत
गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने पुत्र की सलामती के लिए व्रत रखा। शुक्रवार को दिनभर व्रत रखकर भजन-कीर्तन में लीन रहीं। शाम को चंद्रोदय के बाद पूजन किया। पूजन में गन्ना, तिल के लड्डू, फल, शकरकंद आदि अर्पित कर गणेश जी का विधि-विधान से पूजन कर पुत्र की लंबी उम्र की कामना की। पूजन के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रसाद दिया, फिर पुत्र को प्रसाद देने के बाद जल ग्रहण किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…